{"_id":"688fb97f8b091a0c200341f7","slug":"monkey-terror-increases-in-bichhiya-market-people-are-worried-bahraich-news-c-98-1-slko1009-134636-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिछिया बाजार में बढ़ा बंदरों का आतंक, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिछिया बाजार में बढ़ा बंदरों का आतंक, लोग परेशान
Mon, 04 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिछिया बाजार में युवक से मोबाइल छीनकर छत पर बैठा बंदर। -स्रोत : ग्रामीण
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के बिछिया बाजार में बंदरों का आतंक इन दिनों काफी बढ़ गया है। आलम ये है कि सामान के साथ-साथ अब लोगों के मोबाइल व अन्य सामान भी छीनकर बंदर भाग जा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं।
क्षेत्र में घरों, दुकानों व होटलों पर बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर घरों से खाने की चीजें लेकर भाग जाते हैं। इसी के साथ होटलों पर बैठे लोगों की खाने की चीजों के साथ ही अब मोबाइल भी छीनकर भागने लगे हैं। दुकानों से ग्राहक जैसे ही सामान लेकर निकलते हैं, उनपर पहले ही ताक लगाए बंदर हमला कर देते हैं और सामान छीनकर छतों पर भाग जाते हैं।
रविवार सुबह बिछिया बाजार निवासी बाबा यादव के होटल से बंदर खाने की चीजें उठाने के बजाय उनका एंड्रॉयड मोबाइल लेकर भाग गया। इस दौरान खाने की चीजें उसके आगे फेंकने के बाद उसने मोबाइल छोड़ा। बंदरों के आतंक से लोग परेशान लोगों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।