फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Monkey enters house and attacks girl; she is injured.

Bahraich News: बंदर ने घर में घुसकर बालिका पर किया हमला, घायल

Mon, 28 Sep 2026 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Monkey enters house and attacks girl; she is injured.
बंदर के हमले में घायल बालिका मानसी।
मिहींपुरवा। भज्जापुरवा गांव में सोमवार को घर में घुसे बंदर ने बरामदे में पढ़ाई कर रही दस वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। बंदर के काटने से उसके पैर में गंभीर जख्म हो गया। परिजनों ने लाठी-डंडे की मदद से बंदर को भगाया। घायल बालिका का सीएचसी मिहींपुरवा में इलाज कराया गया। गांव निवासी मानसी सोमवार दोपहर घर के बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान छत के रास्ते बंदर बरामदे में पहुंचा और मानसी पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर परिजन बाहर आए और किसी तरह बंदर को वहां से भगाया। तब तक बंदर ने मानसी के पैर में काटकर उसे घायल कर दिया। पिता रामप्रताप जायसवाल उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। ग्रामीणों के अनुसार, बंदर बीते दस दिनों में छह बच्चों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed