फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Modernization of sugar mill, crushing capacity will increase

चीनी मिल का हुआ आधुनिकीकरण, बढ़ेगी पेराई क्षमता

Thu, 19 Sep 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Modernization of sugar mill, crushing capacity will increase
नानपारा (बहराइच)। श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल का आधुनिकीकरण कर दिया गया है। जिस पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ेगी। साथ ही अन्य फायदे होंगे। पेराई क्षमता बढ़ने से चीनी मिल के किसानों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। चीनी मिल का संचालन ऑटोमेटिक प्लांट से किया जाएगा।
विज्ञापन

नानपारा में स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल पर नानपारा तहसील के साथ मोतीपुर व महसी आंशिक क्षेत्र के किसान गन्ना लेकर आते हैं। लेकिन मिल की क्षमता काफी कम थी। इससे मोतीपुर तहसील क्षेत्र के किसानों का गन्ना लखीमपुर भेजा जाता था। इसको देखते हुए मिल प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि शासन ने प्रदेश की 10 मिलों के साथ नानपारा मिल का आधुनिकीकरण करने की हरी झंडी दी थी। इसके लिए आठ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। बजट मिलने के बाद सहकारी चीनी मिल का आधुनिकीकरण कर दिया गया है। इससे मिल की पेराई क्षमता बढ़ेगी। साथ ही क्षेत्र के किसानों का गन्ना समय से बिक सकेगा। अब किसानों को गन्ना लेकर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया कि आधुनिकीकरण के बाद मिल का संचालन ऑटोमेटिक प्लांट से किया जाएगा। जीएम ने बताया कि इस बार ऑटोमेटिक मशीनों से आधुनिकीकरण के साथ पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। कर्मचारियों की परेशानी दूर होगी। वहीं, मिल की आमदनी भी बढ़ेगी।
अप्रैल तक 14.11 करोड़ का हुआ भुगतान
सहकारी चीनी मिल के जीएम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बीते पेराई सत्र के 22 हजार गन्ना किसानों का 14 करोड़ 11 लाख रुपये का बकाया भुगतान अप्रैल तक कर दिया गया है। जबकि शेष बचे 22.35 लाख रुपये का भुगतान सरकार से बजट आते ही पूरा कर दिया जाएगा।

23 से लगेगा किसान मेला
चीनी मिल के जीएम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि 23 सितंबर से मिल परिसर में किसान मेले का आयोजन होगा। जिसमें गन्ना किसानों को पैमाइश, प्रजाति, रकवा, तौल, पर्ची, तौल समेत अन्य त्रुटियों का संशोधन मेले में किया जाएगा। मेले का समापन 25 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed