{"_id":"6b0b1d3f6533e7e8e8031643","slug":"mla-furious-over-failure-to-make-housing-list-public-bahraich-news-c-98-1-slko1007-160925-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आवास सूची सार्वजनिक न करने पर भड़के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आवास सूची सार्वजनिक न करने पर भड़के विधायक
Sat, 28 Nov 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिलास्तरीय विकास कार्य एवं अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में समिति के अध्यक्ष एवं पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। सीडीओ सुनील कुमार धनवंता की मौजूदगी में पिछली बैठक के बिंदुओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में एमएलसी पद्मसेन चौधरी, प्रज्ञा त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा के दौरान महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि लाभार्थी सूची में बदलाव किया जा रहा है और पात्र लोग छूट रहे हैं। सूची को सार्वजनिक न करने और वॉल पेंटिंग न कराने का मुद्दा भी उठाया।
भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि लाभार्थी सूची को गोपनीय रखा जा रहा है। शिकायतों का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। उन्होंने तीन दिन में वॉल पेंटिंग कराकर पात्र लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में 70 वर्ष से अधिक उम्र के कितने लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं और इस आयु वर्ग में कितने बुजुर्ग हैं, इसकी जानकारी मांगी गई। विभाग बैठक में सूची उपलब्ध नहीं करा सका। समिति ने एक सप्ताह में सभी विधायकों को सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मनरेगा से बने अन्नपूर्णा भवनों के लोकार्पण और शिलान्यास विधायकों से न कराने का मुद्दा बलहा विधायक सरोज सोनकर और समिति अध्यक्ष ने उठाया। बलहा विधायक ने एनआरएलएम समूहों की बैठक ब्लॉकवार अफसरों व विधायकों की मौजूदगी में कराने की बात कही।