{"_id":"619a889142eedb203d5b32a3","slug":"missing-middle-aged-body-found-in-drain-bahraich-news-lko605481343","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता अधेड़ का नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता अधेड़ का नाले में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट (बहराइच)। अलीनगर गांव निवासी अधेड़ का शव दो दिन बाद नाले में उतराता हुआ मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी दिलीप (52) दो दिन पूर्व घर से निकला था, लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। परिवारीजन काफी खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार को खलवा नाले में अधेड़ का शव उतराता हुआ दिखाई पड़ा। ग्रामीण एकत्र हुए तो सूचना ग्राम प्रधान जितेंद्र तिवारी को दी।
ग्राम प्रधान की सूचना पर खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक के बेटे दिनेश ने पुलिस को बताया कि उनके पिता को मिर्गी की बीमारी है। जिसके चलते डूबने से मौत हुई होगी। कैसगंज सीओ कमलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। (संवाद)