फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Minor saying, the young man was stabbed with a knife

मामूली कहासुनी में युवक को चाकू से गोदा

Fri, 04 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Minor saying, the young man was stabbed with a knife
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौराहे के निकट मामूली कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत कुशभौना गांव निवासी पुत्तन उर्फ मुन्ना शुक्रवार को बस स्टैंड चौराहा स्थित सहकारी क्रय विक्रय के समिति के चेयरमैन रामगोपाल शुक्ला की दुकान पर आया था। यहीं कांधी कुइयां गांव निवासी शैलेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुटरू भी पहुंच गया।
विज्ञापन

इसी दौरान पुत्तन और मुटरू के बीच गांव में लगे एक पुराने पेड़ को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसी बीच आक्रोशित होकर शैलेंद्र त्रिपाठी ने पुत्तन पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट और सीने पर चाकू से कई वार किए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसे सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। एसओ राजकुमार सरोज ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed