{"_id":"615d13098ebc3e62c66a01a1","slug":"messages-of-internet-service-suspension-in-bahraich-recieved-by-many-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: बहराइच में इंटरनेट सेवा कुछ ही देर बाद बहाल की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: बहराइच में इंटरनेट सेवा कुछ ही देर बाद बहाल की गई
Wed, 06 Oct 2021 08:38 AM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:38 AM IST
सार
बहराइच में बवाल की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी, जो कुछ ही देर बाद बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा बंद।
विस्तार
लखीमपुर हिंसा में मरने वाले चार किसानों में दो किसान बहराइच के थे। इनमें से एक किसान के परिजनों के उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने और वहां किसान नेताओं का जमावड़ा लगने के बाद बहराइच में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी, जिसे अब बहाल कर दिया गया है। इस दौरान एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन की सेवाएं शुरू हो गई हैं। जिओ की इंटरनेट सेवा अभी बंद चल रही है।
बहराइच में इंटरनेट सेवा बंद होने के मैसेज लोगों के फोन पर आने शुरू हो गए थे। भारत सरकार की ओर से भेजे जा रहे मैसेज में लिखा था, ''सरकार के निर्देशानुसार, आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा अगली सूचना आने तक बंद कर दी गई हैं।''
इससे पहले लखीमपुर खीरी में भी तीन अक्तूबर से इंटरनेट सेवाएं बंद चल रही हैं।