फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Message given to girls to become self-sufficient

छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

Mon, 12 Oct 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Message given to girls to become self-sufficient
बहराइच के महिला डिग्री कालेज में सोमवार को आयोजित सेमिनार में शपथ दिलातीं प्राचार्या। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महिला पीजी कॉलेज के कॉमन हाल में सीसी कोर्स के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजली अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि महिला शक्ति केंद्र व बाल संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्य व विशिष्ट अतिथि पिलम शुक्ला रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथि शिविका मौर्य ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुये सभी को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। कंप्यूटर शिक्षक शरद कुमार श्रीवास्तव ने आज के युग में कंप्यूटर के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्या ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. रीमा शुक्ला, डॉ. मनीषा खन्ना, डॉ. रीता शुक्ला, साक्षी अग्रवाल, निदा जावेद, तनवीर नकवी, रामरूप, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed