फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mercury reaching 47 degrees, people scorched

47 डिग्री पहुंचा पारा, झुलसे लोग

Sun, 04 Jun 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 04 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Mercury reaching 47 degrees, people scorched
गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
तराई में मौसम ने चार दिनों में अचानक करवट ली है। दो दिनों से लगातार बढ़ रहा पारा रविवार को 47 डिग्री पर पहुंच गया। गर्म हवाएं चलने के कारण लू के थपेड़ों से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों से बाहर निकलने से गुरेज करते नजर आए। 
विज्ञापन


तराई में पारा अचानक चढ़ना शुरू हो गया है। एक जून से 37 डिग्री से शुरू हुआ पारा दो जून को 41 और तीन जून को 42 डिग्री पर था। लेकिन रविवार को अचानक पारा सीधे पांच डिग्री ऊपर चढ़ गया। रविवार को दोपहर दो बजे 47 डिग्री पारा पहुंच गया। पांच साल में रविवार को तापमान सबसे अधिक दर्ज हुआ। अचानक बढ़े पारे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्कूलों के बंद होने से बच्चों को राहत महसूस हुई तो वहीं रविवार का दिन होने के कारण छुट्टी में भी लोग घरों से बाहर निकलने से गुरेज करते नजर आए। जरूरत से निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े से ढककर गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे। वहीं घरों में बैठे लोग भी एसी और कूलर के सामने से हटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बढ़े पारे ने शीतल पेयों की बिक्री में भी इजाफा कर दिया। लोग ठंडे पेय पदार्थों को पीने के लिए दुकानों पर पहुंचते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि रविवार का दिन सबसे गर्म रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग घर से बाहर निकलते समय शीतल पानी लेकर अवश्य निकलें। दोपहर के समय में सड़क पर पैदल या बाइक से निकलने से बचने का प्रयास करें। 

इंसेट 
पांच साल में चार जून का तापमान
वर्ष        अधिकतम              न्यूनतम 
2013        36                30
2014        43                31
2015        37                28
2016        41                29
2017        47                32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed