फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Melting increased in Terai due to cold wind, chilly people

Bahraich News: सर्द हवा से तराई में बढ़ी गलन, ठिठुरे लोग

Thu, 05 Jan 2023 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Melting increased in Terai due to cold wind, chilly people
बहराइच में गुरुवार को कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में बृहस्पतिवार को बदले मौसम के तेवर व गलन भरी हवा से हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही। पूरा दिन ठंडी हवाओं के चलते गलन से लोग कांपते रहे। लोगों की सुबह देर से हुई। अधिकतर लोगों के दरवाजे सुबह 9:00 बजे के बाद खुले। ठंड के चलते पार्कों से मार्निंग वॉकर गायब रहे। 10 बजे के बाद सड़कों पर भीड़भाड़ दिखी। मौसम विभाग ने चेताया है कि अभी गलनभरी हवा से दुश्वारी बढ़ सकती है। चिकित्सकों ने बच्चों व बुजुर्ग को सावधानी बरतने के लिए अपील की है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से तराई में पछुवा हवा सेे मौसम के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैै। पछुवा हवा के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और पूरा दिन धुंध रही। दिन में धूप न निकलने से दृश्यता भी कम रही। हाईवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार कम रही। बढ़ती ठंडी को देखते हुए लोग सिर पर टोपी लगाने के साथ ही मफलर बांधे नजर आए। यही नहीं स्वेटर के साथ ही लोगों ने जैैकेट और विनशिटर पहनने के बाद घरों से निकले। मजबूूरन घर से निकलने वाले लोग सर्दियों से बचाव के लिए ग्लब्स, जूते, गर्म मोजे औैर इनरवियर पहन कर निकल रहे है।
विज्ञापन

दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा। हर तरफ अलाव तापते लोग नजर आए। शीतलहर के अगले कई दिनों तक बने रहने के आसार है। कड़ाके की सर्दी में हर शख्स ठिठुरते हुए यही बोलता रहा, आज बहुत सर्दी है। सर्दी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि जिन प्रमुख सड़कों पर 10 से 12 बजे के बीच जाम लगता था, वहां लोग आसानी से गुजरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसान ही नहीं, जानवर भी ऐसी सर्दी में बेहद परेशान दिखे। हवा की गति सात किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक वीपी शाही ने बताया कि अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि अभी आगे भी ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार है।
पार्कों से गायब मार्निंग वॉकर
मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों की दिनचर्या भी बदलती नजर आ रही है। अब लोगों के घरों के दरवाजे नौ बजे तक खुल रहे है। मार्निंग वॉक करने के लिए जाने वाले लोग रजाई में दुबके रहते है। शहर के इंदिरा स्टेडियम, रेलवे पार्क व पुलिस लाइन मैदान में सन्नाटा सा पसरा रहता है।
कपड़ों के बाजार में गर्माहट
ठंड से जुड़े कारोबार ने जरूर तेजी पकड़ी है। थोक कंबल, रजाई और गर्म कपड़ों के बाजार में नए आर्डर पहुंच रहे हैं। इन बाजारों में रौनक रही है। लकड़ी व कोयले का कारोबार भी पीक पर है। शहर के पानीटंकी, घंटाघर, पीपल चौराहा व इंदिरा स्टेडियम के पास लगने वाले सर्द कपड़ों की दुुकानों पर भीड़ लगी नजर आई।
हीटर व अंगीठी बनी सहारा
तराई में पड़ रही कड़ाके की ठंड में हीटर व अंगीठी ही लोगों का सहारा बन रही है। कार्यालयों में अधिकतर लोगों के पास हीटर लगा नजर आया। फील्ड से आने के बाद लोग कार्यालय में हीटर के आगे बैठे नजर आए। सड़कों पर लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

बच्चे व बुजुर्ग रहें सावधान
ठंड खतरनाक है और जरा सी लापरवाही बीमार बना सकती है। मेडिकल कॉलेज में तैनात अरविंद शुुक्ला ने बताया कि मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों को सावधान रहने की जरूरत है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर में गर्म पानी का सेवन करें। उन्होंने बताया कि इस मौसम पर विंडर डायरिया, निमोनिया, कोल्ड, खांसी, जुकाम और बुखार सामान्य बीमारियां हैं। ठंड में पेट दर्द होना आम शिकायत है और इसके मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस ठंड में सिर और कान जरूर ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed