फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Medical college employees angry due to non-payment of salary

वेतन न मिलने से भड़के मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी

Mon, 14 Oct 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Medical college employees angry due to non-payment of salary
बहराइच के जिला अस्पताल में सोमवार को सीएमएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के पुरुष और महिला विंग के कर्मचारी सोमवार को वेतन न मिलने के कारण भड़क उठे। आक्रोशित कर्मचारियों ने सुबह करीब आठ बजे अस्पताल खुलते ही स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीएमएस कार्यालय के सामने एकत्रित होकर कर्मचारियों ने धरना दिया। इससे पुरुष और महिला विंग में पर्चा बनाने का काम ठप हो गया। वहीं, इंडोर, एक्सरे, ईसीजी सेवाएं भी पूरी तरह से बंद हो र्गइं।
विज्ञापन

लगभग दो घंटे बाद कर्मचारी नेताओं से प्राचार्य और सीएमएस ने मुलाकात की। इसके बाद समझा कर उनको शांत कराया गया। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे। प्रदर्शन के चलते लगभग दो घंटे तक अस्पताल में मरीजों के बीच अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज बहराइच के महिला और पुरुष विंग में करीब 210 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को सितंबर का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इससे स्वशासी राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार यादव और सचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में सोमवार की सुबह अस्पताल पहुंचते ही कर्मचारी आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधीक्षक कार्यालय के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने अस्पताल की इंडोर सेवाएं पूरी तरह से ठप कर दीं। दवा का पर्चा बनाने का काउंटर भी बंद हो गया। वहीं, एक्सरे और ईसीजी की सेवाएं भी बाधित कर दी गईं। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण पुरुष और महिला विंग में पर्चा न बनने से मरीजों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी और सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने कर्मचारी नेताओं से मुलाकात की और कर्मियों को पत्र भेजते हुए जल्द ही वेतन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे। स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहने से लगभग दो घंटे तक अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही।
अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता के बाद करीब 10 बजे कर्मचारी काम पर लौट आए। प्रदर्शन के दौरान सचिव कैलाशचंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि प्रकाश त्रिपाठी, प्रेमलाल कनौजिया, परवेज अंसारी, वीरेंद्र प्रताप, रजनी गुप्ता, प्रभा अग्रवाल, पूनम वर्मा, ताहिर रजा, जीपी सोनकर आदि मौजूद रहे।
दीपावली से पूर्व वेतन देने का था आदेश
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि शासन की ओर से सितंबर के साथ ही अक्तूबर का वेतन भी दीपावली के पूर्व ही भेजे जाने का आदेश दिया गया था। लेकिन लापरवाही के कारण अभी तक सितंबर का ही वेतन नहीं मिल सका है। यदि दो दिन में कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला तो सभी उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।

दो दिन में दिलाया जाएगा
कर्मचारियों की ओर से वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया है। कर्मचारियों का वेतन बिल प्रति हस्ताक्षर के लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश लखनऊ जाता है। वहीं से वेतन भेजा जाता है। महानिदेशक कार्यालय से वार्ता कर दो दिन के अंदर कर्मचारियों को वेतन दिलाया जाएगा।
- डॉ. अनिल के साहनी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed