{"_id":"69cc1c9e310e5235b5036c40","slug":"maulana-accused-of-making-indecent-remarks-on-cm-sent-to-jail-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146702-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी मौलाना गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी मौलाना गया जेल
विज्ञापन
आरोपी मौलाना मोहम्मद सालिम।
- फोटो : आरोपी मौलाना मोहम्मद सालिम।
बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार निवासी मौलाना मोहम्मद सालिम को गोरखपुर जोन की एसटीएफ ने सोमवार रात पुरनिया से गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर मंगलवार को बहराइच पहुंची और पूछताछ के बाद दोपहर में सीजेएम कोर्ट पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने बताया कि मौलाना मोहम्मद सालिम ने बिहार के भागलपुर में अपनी तकरीर के दौरान सीएम योगी व उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका वीडियो गत छह मार्च को वायरल हुआ था। इस पर विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने गत आठ मार्च को नगर कोतवाली बहराइच में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में 83 एफआईआर दर्ज हुईं। साेमवार को एसटीएफ ने बिहार प्रांत के पथरावाडी, जोकाहाट अररिया निवासी मौलाना को वहां के पूर्णिया जिले से पकड़ा और मंगलवार को बहराइच लाई।
नगर कोतवाली में मौलाना से करीब 30 मिनट तक पूछताछ की गई। इस दौरान उसने अपने बयान पर कई बार माफी मांगी। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे सीजेएम कोर्ट में उसे पेश किया गया। सीजेएम प्रतिभा चौधरी ने सुनवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। आईजी का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच हो रही है।