{"_id":"5f7c9d098ebc3e9baf5ce082","slug":"masood-was-plotting-riots-in-the-state-bahraich-news-lko5438807168","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में दंगे की साजिश रच रहा था मसूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में दंगे की साजिश रच रहा था मसूद
विज्ञापन
जरवल के वैराकाजी निवासी मथुरा में गिरफ्तार छात्र।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। देश भर में हाथरस की घटना को लेकर लोगों के अंदर काफी आक्रोश फैला हुआ है। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो हाथरस कांड को जोड़कर प्रदेश में दंगा फैलाने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने ऐसे चार लोगों को मथुरा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। इसमें बहराइच का एक युवक भी शामिल है। वह जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली का छात्र है। जो जस्टिस फार हाथरस के नाम से बेवसाइट बनाकर भड़काऊ पोस्ट के जरिए उन्माद फैलाने की कोशिश में लगा हुआ था। बहराइच पुलिस भी मथुरा पुलिस से संपर्क कर युवक के बारे में छानबीन करने में जुटी हुई है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के बैराकाजी निवासी मसूद जामिया का छात्र है। वह वही रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को वह दिल्ली से हाथरस के लिए अपने तीन अन्य साथियों के साथ निकला था। मथुरा जिले में टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध मानकर पुलिस ने उन्हें रोका। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह लोग पीएफआई से जुड़े हुए हैं। गाड़ी की तलाशी पुलिस द्वारा ली गई तो हाथरस कांड से जुड़े कुछ पोस्टर भी इनके पास से बरामद हुए। खुफिया तंत्र का कहना है कि पढ़ाई के दौरान यह लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो गए थे।
मंगलवार को वह दिल्ली से हाथरस जा रहे थे। वहां पहुंचकर लोगों के साथ बैठकर हाथरस से जुड़े मामले पर लोगों का ध्यान भटकाकर दंगा कराने का प्रयास करने वाले थे। मथुरा पुलिस ने सभी को पकड़कर यह साजिश नाकाम कर दी। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक पीएफआई का सदस्य है। वह सोशल मीडिया पर हाथरस फार जस्टिस के नाम से वेबसाइट बनाकर भड़काऊ पोस्ट डाल रहा था। इसका उद्देश्य प्रदेश में दंगे फैलाना माना जा रहा है।
विज्ञापन
दो साल से पीएफआई के साथ संबंध
मसूद दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी मेें मॉस कम्यूनिकेशन का छात्र है। बीते दो साल से यह कैंपस फ्रेंड ऑफ इंडिया (सीएफआई) से जुड़ा है। जो पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की स्टूडेंट विंग है।
विदेशी फंडिंग की भी जानकारी
पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अनुसार हाथरस कांड को एक दंगे का रुप देने के लिए पीएफआई को विदेशी फंडिंग कराई गई है। जिसे देखते हुए पुलिस ने बैंक खाते खंगालने का काम भी शुरू कर दिया है।