फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman's body found hanging from a noose under suspicious circumstances

Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 30 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 30 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose under suspicious circumstances
रानीपुर के सदियाबाद में आरती की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।
बहराइच। सदियाबाद निवासी आरती (27) का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतका की मां ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए रानीपुर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र के फरदा सुमेरपुर निवासी ननकना ने रानीपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आरती की शादी सात साल पहले रानीपुर के सदियाबाद निवासी छैलू से की थी। कुछ दिन बीत जाने के बाद छैलू उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा, और आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। आरोप लगाया कि पति की प्रताड़ना से वह काफी परेशान रहती है।
विज्ञापन

मां ननकना ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी आरती को दहेज के लिए मार दिया गया है। सोमवार को बेटी की मौत की सूचना शाम को मिली थी, जबकि छैलू के पिता सुकई ने बताया कि बेटे और बहू के बीच कुछ कहासुनी होने के बाद सोमवार दोपहर में जब वह घर से बाहर किसी काम से गए थे, उसी दौरान बहू आरती ने घर की छत पर कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। आरती के दो बच्चे पवन (2) व लक्ष्मी (5) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed