फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 27 Jan 2026 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
सीमा। - फोटो : सीमा।
धरसवा। कटरा बहादुरगंज में रविवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम पकड़ी निवासी सीमा देवी (27) का विवाह साल दो साल पहले दरगाह थाना के कटरा बहादुरगंज निवासी अजय कुमार के साथ हुआ था। मृतका के पिता सीताराम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सीमा को पति अजय कुमार, ससुर मोलहे और सास राधा मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि रविवार शाम भी सीमा के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद ससुराल पक्ष ने मायके वालों को सूचना नहीं दी और उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सीमा देवी को लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed