फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, four booked

Bahraich News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, चार पर मुकदमा

Mon, 03 Jun 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Jun 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, four booked
रामगांव थानाक्षेत्र के अंबेडकरनगर गांव का मामला
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने लगाया था दहेज हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। अंबेडकरनगर खसहा मोहम्मदपुर गांव में रविवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायके वालों को जानकारी होने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके वालों की तहरीर पर पति सहित चार ससुरालियों पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामगांव थानाक्षेत्र के खसहा मोहम्मदपुर गांव निवासी प्रियंका (24) की रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में घर पर मौत हो गई। मृतका के ससुर लोरिक उसकी मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है। शादी तीन साल पहले हुई थी। उससे छह माह की एक पुत्री है। पति रोशन गौतम पेंटर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलने पर मृतका के मायके मोतीपुर थाना क्षेत्र के पुरैना से मां संतरादेवी सहित अन्य परिजन पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस को पति सहित चार ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के चलते फांसी लगाकर हत्या करने की तहरीर दी। मौत से परिजनों में कोहराम है। रामगांव थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा का कहना है कि मायके वालों की तहरीर पर चार ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed