{"_id":"67e4460c0134e888a0063cb3","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-allegation-of-murder-for-dowry-bahraich-news-c-98-1-brp1009-128294-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप
Wed, 26 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर निवासी एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
खैरीघाट के जरबदिहा निवासी नान्हूू ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने बेटी सावित्री (24) का विवाह चार साल पूर्व मोतीपुर के बरूहा निवासी मुन्नीलाल के साथ किया था। बेटी सात माह की गर्भवती थी। विवाह के बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक व भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। सोमवार को बेटी सावित्री से फोन पर बात हुई तो उसने बताया कि इधर उसके साथ मारपीट ज्यादा की जा रही है। इस पर मैंने कुछ दिन मायके आकर रहने की सलाह दी थी। मंगलवार सुबह वह मायके आने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान पति ने मारपीट शुरू कर दी। पिता नान्हू ने आरोप लगाया कि इसी पिटाई में बेटी की मौत हो गई। बेटी के मौत के बाद ससुरालीजनों ने फोन कर फांसी लगाने की बात कही। उन्होंंने बताया कि मोतीपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पति के शराब के नशे में मारपीट की सूचना मिली है। -योगेंद्र सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष