{"_id":"686c1c5790e999c897009df7","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-at-her-maternal-home-husband-accused-of-murder-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133247-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मायके में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मायके में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या का आरोप
Tue, 08 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर क्षेत्र में रविवार को मायके आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोतीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरैना के मजरा ठाकुरपुरवा निवासी राम मनोरथ ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मुनक्की देवी (21) का विवाह 15 माह पहले मुर्तिहा के ग्राम पंचायत मझरा मेवालालपुरवा निवासी जगदंबा के साथ किया था। रविवार को मुनक्की देवी अपने पति राम मनोरथ के साथ घर आई थी। इसके कुछ देर बाद ही दामाद जगदंबा घर वापस जाने की जिद करने लगा। इस पर बेटी ने कुछ देर और रुकने की बात कही। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। राममनोरथ ने आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों के बीच जारी नोकझोंक के बीच वह खेत चले गए। इस दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि जगदंबा ने मुनक्की देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। घर पर मौजूद छोटी बच्ची ने खेत आकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो दामाद जगदंबा बेटी के छह माह के बच्चे को लेकर चला गया था।
घटना की जांच की जा रही है। आत्महत्या व हत्या दो तरह की जानकारी मिल रही है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -आनंद कुमार चौरसिया, थाना प्रभारी