{"_id":"66f06e6c9697fe49120be3f4","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-slko1011-120418-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Mon, 23 Sep 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। थाना क्षेत्र रुपईडीहा के रंजीतबोझा निवासी रुखसार (21) की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उसके पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम करवाने आए रुखसार के पिता मुसीबत अली ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने बेटी के निकाह में क्षमता के अनुसार उपहार दिए थे। निकाह के सात माह बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
शुक्रवार रात अचानक फोन कर बताया गया कि बेटी रुखसार की तबीयत खराब है, आकर देख जाओ। वहीं बेटी के शव को दफनाने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। मुसीबत अली ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।