फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman burnt alive for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया

Sun, 25 Aug 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman burnt alive for dowry
रिसिया (बहराइच)। थाना क्षेत्र के आलागंज गांव निवासी एक विवाहिता को दो दिन पूर्व दहेज के लिए ससुरालीजनों ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चोरी कोटिया गांव निवासी वाजिद अली की पुत्री सजीरुल (24) का निकाह रिसिया थाना क्षेत्र के आलागंज गांव निवासी गुड्डू के साथ हुआ था। वाजिद अली ने कहा कि चार वर्ष पूर्व निकाह के दौरान दहेज में उसने सारा सामान दिया था, लेकिन बीते कुछ माह से उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

वाजिद अली ने कहा कि दो दिन पूर्व ससुरालियों ने उसकी पुत्री सजीरुल पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार देर रात सजीरुल की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाजिद अली ने थाने पर तहरीर देकर पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति गुड्डू, ससुर रोज अली व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed