फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   marriage

अंकिता के घर पर लटकता मिला ताला, पड़ोसी ने शादी की बात को नकारा

Wed, 10 Mar 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
marriage
बहराइच। मोहनलालगंज भाजपा सांसद के पुत्र आयुष के साथ हुए विवाद व गोलीकांड बाद चर्चा में आयी सांसद पुत्र की पत्नी अंकिता के हुजूरपुर गांव स्थित घर पर मंगलवार को ताला और आस पास सन्नाटा पसरा मिला। आस पास रहने वाले पड़ोसियों ने अंकिता की शादी की जानकारी से इंकार कर यह कहते हुए अनभिज्ञता जतायी कि वह बीते काफी समय गांव छोड़कर लखनऊ में ही रह रही है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर की पत्नी के साथ विवाद व गोलीकांड का मामला काफी तूल पकड़ लिया है। आयुष की पत्नी बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हुजूरपुर गांव की रहने वाली है। मंगलवार को अंकिता के घर ताला लटकता मिला। अंकिता के एक पड़ोसी ने बताया कि उसकी शादी गांव से तो नहीं हुई और न ही इनके घर किसी की कोई बरात आई।
विज्ञापन

अंकिता बीते लंबे समय से लखनऊ में ही रह रही है और यहां आयी भी नहीं। जब से सांसद पुत्र के साथ विवाद तूल पकड़ा है तब से अंकिता के परिजनों को भी नहीं देखा गया है। एसओ आरपी यादव ने बताया कि इस मामले में अगर लखनऊ पुलिस संपर्क करती है, तो पूरी मदद की जाएगी। अभी लखनऊ पुलिस की तरफ से अंकिता को लेकर कोई पूछतांछ नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed