फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Market Shine

धनतेरस पर चमका बाजार

Thu, 27 Oct 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Market Shine
धनतेरस की चमक - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के मद्दनेजर शहर से लेकर कस्बे के बाजार सज कर तैयार हैं। सराफा, बर्तन, कपड़ा और वाहन बाजार चमक रहा है। कारोबारियों को ग्राहकों का इंतजार है। दुकानदार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। कई कारोबारों तरह-तरह ऑफर दे रहे हैं। खरीदारों की चहल-पहल गुरुवार भी देखने को मिली। वैसे कारोबारियों को शुक्रवार को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। 
विज्ञापन


पंच पर्व दीपावली की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ होगी। इसके लिए लोगों ने घरों की साफ-सफाई करने के साथ अन्य तैयारियां पूरी ही कर ली हैं। बाजारो की भी चमक बढ़ गई है। मान्यता है कि धनतेरस पर सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, वाहन की खरीदारी करने से वर्ष भर व्यक्ति का घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
विज्ञापन


इस कृपा को प्राप्त करने के लिए शहर के चौक बाजार, छावनी, घंटाघर, पीपल तिराहा, स्टीलगंज तालाब, छोटी बाजार, सिविल लाइंस क्षेत्रों में दुकानें दूल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। सबसे ज्यादा रौनक सराफा और बर्तन की दुकानाें पर है। व्यवसायी और खरीदार दोनों को शुक्रवार का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा व्यवसायी पंकज कुमार का कहना है कि चांदी के सिक्कों और बर्तनों की मांग धनतेरस में अधिक रहती है। पुराने सिक्कों के साथ गणेश लक्ष्मी के सिक्के भी उपलब्ध हैं। बर्तन कारोबारी टीसू सिंह के मुताबिक स्टील, फूल, पीतल और गिलट के बर्तन अलग-अलग रेंज में उपलब्ध हैं।

धनतरेस पर बनारस और कानपुर के बर्तनों की मांग अधिक रहती है। व्यवसायी राजेश कुमार का कहना है कि इस वर्ष बीते वर्ष की अपेक्षा मंहगाई 10 से 15 फीसदी बढ़ी है। इसका असर बाजार पर पड़ सकता है।

शाम से लगेगा यम पंचक मुहूर्त
विशेश्वरगंज में बभनपुरवा के पं. शिव कुमार शुक्ल के मुताबिक शुक्रवार को धनतेरस है। शाम 06:17 बजे से यम पंचक मुहूर्त शुरू हो रहा है। यह मुहूर्त कलम पूजन के दिन मंगलवार सुबह 09:38 बजे तक रहेगा।


खरीदारी का मुहूर्त
पं. शिव कुमार ने बताया कि धनतेरस की शुरुआत शुक्रवार सुबह 09:42 बजे हो रही है। शाम 6:17 बजे तक धनतेरस रहेगी। ऐसे में धनतेरस काल में पूजा का मुहूर्त शाम 07:04 बजे से रात 08:15 बजे तक है। इस काल में पूजा-अर्चना करने के बाद नवीन वस्तुओं की खरीददारी की जा सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed