फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Market buzzed in Navratri, business gained momentum

नवरात्र में बाजार गुलजार, कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

Tue, 20 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Market buzzed in Navratri, business gained momentum
बहराइच के चौक बाजार में मंगलवार को साड़ी व कपड़ों की खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सात माह से ठप पड़े कारोबार ने अब फिर से रफ्तार पकड़ ली है। नवरात्र की शुरुआत से बाजार की रौनक लौट आई है। सुबह से लेकर शाम तक बाजार ग्राहकों से गुलजार रहते हैं। कपड़े की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रहती है। नवरात्र के चार दिनों में ही लगभग पांच करोड़ का कारोबार हो चुका है। पूरे नवरात्र में 10 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। दुकानों पर बढ़ रही ग्राहकों की भीड़ को देखकर दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।
विज्ञापन

देश में फैली कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन कर दिया गया था। लॉकडाउन खत्म हुआ तो कारोबार पूरी तरह ठप हो चुका था। बाजारों की रौनक गायब हो चुकी थी। अनलॉक-5 में जब अधिक चीजों पर छूट मिली तो रौनक लौटने की उम्मीद जगी। नवरात्र के शुभारंभ के दिन से बाजार गुलजार दिखने लगे। मोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडीमेड गारमेंट्स समेत अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। कोरोना काल में लगन बीत जाने के बाद निराश बैठे कपड़ा कारोबारियों की उम्मीद एक बार फिर से जगी है। नवरात्र के चार दिनों में कपड़ा व्यवसायी लगभग पांच करोड़ का कारोबार कर चुके हैं। उन्हें अभी बचे नवरात्र के शेष दिनों में पांच करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

कारोबार में आई तेजी
कोरोना काल के कारण सब कुछ बंद था। ग्राहक भी बाजार आने से कतराते रहे। अब धीरे-धीरे बाजार में ग्राहकों के आने का दौर शुरू हुआ है। नवरात्र से कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। पूरे नवरात्र में पांच से 10 लाख रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश अग्रवाल, कपड़ा व्यापारी
अच्छी बिक्री होने की उम्मीद
त्योहार को देखते हुए बाजारों में रौनक है। लोग अपने घरों में होने वाली शादी की तैयारी में जुटे हुए हैं। नवंबर से लेकर दिसंबर तक कम ही लगन हैं। उसी में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। बिक्री शुरू भी हो रही है।
एजाज अहमद, कपड़ा व्यापारी
शादियों को देखते हुए आने लगे ग्राहक
नवरात्र के शुभारंभ से लोगों ने खरीदारी शुरू की है। नवरात्र के चार दिन हो चुके हैं और अब तक पांच लाख से ऊपर की बिक्री हो चुकी है। शादियों को देखते हुए ग्राहकों के आने का दौर शुरू है। उम्मीद है कि स्थितियां सामान्य होंगी।

संदीप जैन, कपड़ा व्यापारी
त्योहारों में अच्छी बिक्री की उम्मद
नवरात्र से खरीदारी की उम्मीद थी, जो अब शुरू हो चुकी है। आने वाले त्योहारों में भी अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। त्योहारों में बिक्री पर ही पूरी उम्मीद टिकी हुई है। बिक्री शुरू होने से अब आगे के दरवाजे खुलते हुए नजर आ रहे हैं।
जानी, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed