{"_id":"690e4ef196c82ab5560232c4","slug":"man-attacked-wife-with-sharp-blade-arrested-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-139300-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पत्नी पर धारदार ब्लेड से किया हमला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पत्नी पर धारदार ब्लेड से किया हमला, गिरफ्तार
Sat, 08 Nov 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
रिसिया। रिसिया के गायत्री नगर निवासी युवक ने घरेलू विवाद के चलते बृहस्पतिवार रात अपनी पत्नी पर धारदार ब्लेड से हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गायत्री नगर निवासी दिनेश कुमार बृहस्पतिवार देर रात घर पहुंचा, इसके बाद पत्नी खुशी (33) से उसका विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के दौरान दिनेश ने खुशी पर धारदार ब्लेड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
चौकी प्रभारी बिहारी लाल यादव ने जख्मी खुशी को सीएचसी रिसिया भेजकर आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पूछताछ में पता चला है कि दिनेश को अपनी पत्नी के चाल-चलन पर संदेह है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। बीती रात विवाद बढ़ने पर दिनेश ने आवेश में आकर पत्नी पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी करुणाकर पांडे ने बताया कि खुशी की तहरीर पर आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि पुलिस समय से मौके पर पहुंच गई थी, जिससे महिला की जान बचाई जा सकी।