फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mamta was elected president unopposed for the fourth time

Bahraich News: चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुनीं गईं ममता

Sun, 19 Mar 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mamta was elected president unopposed for the fourth time
श्रावस्ती। साधन सहकारी समिति में सहकारी चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न वार्डों में निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने गए। गिलौला में ममता पांडे चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुनीं गईं। जबकि कल्यानपुर में उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार होने के कारण मतदान कराया गया।
विज्ञापन

किसान सहकारी समिति गिलौला में सहकारिता चुनाव संपन्न हुआ। ममता पांडे के चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर प्रधान संघ अध्यक्ष गिलौला व क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।
विज्ञापन

जमुनहा के न्याय पंचायत शिकारी चौड़ा में सभासद पद पर वीरेंद्र कुमार सिंह, उप सभासद पद पर दिनेश चंद्र, जमुनहा भवनियापुर सभासद पद पर माधुरी देवी, उप सभासद पर विश्राम, मल्हीपुर खुर्द में सभासद महेश मिश्रा, उप सभासद जाकिर खा, कथरा माफी में अध्यक्ष केदार नाथ तिवारी व उपाध्यक्ष राजरानी चुनीं गईं। इमलिया करणपुर में छत्रपाल अध्यक्ष, रक्षाराम उपाध्यक्ष, हरदत्त नगर गिरंट में विजय कुमार अध्यक्ष, सलीम अहमद उपाध्यक्ष चुने गए। लक्ष्मणपुर सेमरहनिया में रिजवाना बेगम अध्यक्ष, अयोध्या प्रसाद उपाध्यक्ष, गौसपुर में दिनेश चंद्र यादव अध्यक्ष, जान मोहम्मद उपाध्यक्ष, लालबोझा दरवेश गांव में सत्य नारायण सिंह अध्यक्ष व राम विक्रम उपाध्यक्ष, नसीरगंज महादेवा में अध्यक्ष जगदीश प्रसाद वर्मा और उपाध्यक्ष श्याम लाल गुप्ता चुने गए। किसान सेवा सहकारी समिति कल्याणपुर में केदारनाथ तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार पुष्पलता सिंह व देव मणि त्रिपाठी थे। चुनाव में पुष्पलता सिंह पांच मत पाकर उपाध्यक्ष चुनीं गईं। इस दौरान कुल नौ मत पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed