फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Madrasa built on cemetery land sealed

Bahraich News: कब्रिस्तान की जमीन पर बनाया गया मदरसा सील

Thu, 01 May 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 01 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Madrasa built on cemetery land sealed
मोतीपुर के कंजड़वा गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर बने मदरसे को जांच कर सील करने के बाद मौजूद टी
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में अवैध मदरसों के खिलाफ बुधवार को भी अभियान चला। इस दौरान कब्रिस्तान की भूमि पर बने एक मदरसे को सील कर दिया गया। संचालक से तीन दिन के अंदर भूमि के अभिलेख मांगे गए हैं।
विज्ञापन

नो मेंस लैंड से 10 किमी की दूरी तक संचालित सभी मदरसों की जांच की जा रही है। इस मौके पर मंगलवार तक जिले में पांच मदरसे सील किए जा चुके हैं। वहीं, बुधवार को भी सीमा क्षेत्र के मोतीपुर के कंजड़वा गांव में अभियान चलाया गया। इसमें कब्रिस्तान की जमीन पर बने मदरसे मोहसिनुल उलूम कंजडवा को एसडीएम मिहींपुरवा अश्विनी पांडेय व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा की टीम ने सील कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि कई बार इस मदरसे की शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर जब संचालक से भूमि व मदरसा की मान्यता के कागजात मांगे गए तो वह कुछ भी दिखा नही पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक को तीन दिन का समय दिया गया है। इस दौरान उसे अभिलेख दिखाने को कहा गया है। यदि निश्चित समय तक वह अभिलेख प्रस्तुत नही करता है तो मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed