{"_id":"64174a3ac171e4f22106f5a4","slug":"made-women-and-girls-aware-bahraich-news-c-13-1-136795-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक
Sun, 19 Mar 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिला हिंसा के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को कई स्थानों पर अभियान चलाकर चौपाल का आयोजन किया गया। नारी सुरक्षा दल में शामिल महिला आरक्षियों ने महिलाओं व बालिकाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया।एसपी प्राची सिंह ने यह विशेष अभियान चला रखा है। इसके अंतर्गत रविवार को गिलौला के सुबिखा, गिलौला बाजार भिनगा, इकौना, रामपुर बंधा में चौपाल का आयोजन किया गया।
रामपुर बंधा में आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने महिलाओं व बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों की जानकारी दी। महिला आरक्षी विनीता देवी ने साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून व नियमों के संबंध में जानकारी दी। सुविखा में आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी सोनी देवी व अर्जिता यादव ने महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस कंट्रोल 112 बारे में बताया और आवश्यकता पर नंबरों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।