{"_id":"5d4c5b738ebc3e6d181038f8","slug":"lucknow-varanasi-kanpur-and-ayodhya-team-won-bahraich-news-lko475397195","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ, वाराणसी, कानपुर व अयोध्या की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ, वाराणसी, कानपुर व अयोध्या की टीमें जीतीं
विज्ञापन
बहराइच में इंदिरा गांधी स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता में गोल करने की कोशिश करते खिलाड़ी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। खेल निदेशालय व फुटबॉल संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। गुरुवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच कराया गया, जिसमें प्रदेश की आठ मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान गुरुवार को सेमीफाइनल मैच में मुख्य अतिथि व वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति और जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष रफी अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का आरंभ किया।
इस दौरान पहला सेमी फाइनल मुकाबला लखनऊ मंडल व गोरखपुर मंडल की टीम बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ की टीम ने मैच में 3-0 के अंतर से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच वाराणसी मंडल व बरेली मंडल के बीच हुआ। इस दौरान वाराणसी मंडल ने 3-0 के अंतर से मैच जीत लिया। तीसरा मैच आजमगढ़ बनाम कानपुर मंडल के बीच हुआ। इस दौरान कानपुर की टीम 3-1 के अंतर विजयी रही।
विज्ञापन
क्रीड़ाधिकारी एआर अंसरी ने बताया कि बुधवार देर शाम हुए अयोध्या व आगरा मंडल की टीम के बीच खेले गये मैच में अयोध्या की टीम ने मैच को 3-0 के अंतर मैच को जीत लिया था। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 7 बजे से प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मुकाबला शुरू होगा।