फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lover committed murder on fear of betrayal

Bahraich News: धोखे की आशंका पर प्रेमी ने की थी हत्या

Tue, 17 Oct 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lover committed murder on fear of betrayal
बहराइच। हुजूरपुर क्षेत्र के खरचहा निवासी किशोरी की उसके घर में की गई हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी की हत्या गोंडा निवासी उसके प्रेमी ने की थी। हत्या के बाद प्रेमी वापस दिल्ली चला गया था।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरचहा निवासी 17 वर्षीय किशोरी की बीते दिनों उसके घर में ही निर्मम हत्या कर दी गई थी। किशोरी की मां कौशिल्या ने गांव निवासी चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस के मुताबिक किशोरी की हत्या नामजद आरोपियों के बजाए उसके प्रेमी ने की थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि किशोरी परिवार समेत दिल्ली में रहती थी। जहां उसके पिता रोजी रोटी के लिए मजदूरी करते थे। जहां किशोरी रहती थी, वहीं गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेडी पासिनपुरवा निवासी महेश भी रहता था। पड़ोसी जिला होने के नाते महेश किशोरी के घर आया जाया करता था। इसी दौरान महेश व नीतू के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किशोरी का परिवार गांव लौट आया, लेकिन प्रेम प्रसंग जारी रहा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद किशोरी ने बात करना बंद कर दिया। जिसके चलते महेश के मन में शक पैदा हुआ और उसे लगा कि वह उसे धोखा दे रही है। हत्या वाले दिन मृतका का मोबाइल स्विच ऑफ देख महेश का शक गहरा हो गया।

एसपी सिटी ने बताया कि हत्या वाले दिन महेश नीतू के घर पहुंचा और उसका नीतू के साथ विवाद हो गया। जिस पर महेश ने उसकी पिटाई की और सिर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed