{"_id":"6b09d5c9b9055ab01a075eab","slug":"lost-his-son-and-did-not-even-receive-a-rehabilitation-grant-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160871-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बेटे को खोया, पुनर्वास अनुदान भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बेटे को खोया, पुनर्वास अनुदान भी नहीं मिला
Sat, 28 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन मकान। - वीडियोग्रैब
मिहींपुरवा। कौड़ियाला नदी में नाव हादसे में बेटे को खोने वाली 80 वर्षीय कलावती विस्थापन के बाद भी पक्की छत के लिए तरस रही हैं। भरथापुर से सेमरहना में बसाने के लिए आवासीय भूखंड मिला, लेकिन पुनर्वास अनुदान नहीं मिला। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिले 1.20 लाख रुपये से मकान की नींव और पिलर ही बन सके। अब धन के अभाव में निर्माण अधूरा है। कलावती का आरोप है कि मकान पूरा न कराने पर बीडीओ और सचिव जमीन खाली कराने की धमकी दे रहे हैं।
वर्ष 2025 में कौड़ियाला नदी में नाव हादसे में नौ लोगों की मौत के बाद दो नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी पहुंचे थे। उन्होंने भरथापुर गांव के विस्थापन की घोषणा कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद प्रशासन ने नानपारा-लखीमपुर हाईवे किनारे सेमरहना गांव के पास सरकारी जमीन चिह्नित कर 136 परिवारों को आवासीय भूखंड आवंटित किए। सभी को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
इनमें से 118 पात्र लोगों के पुनर्वास अनुदान की स्वीकृति मिली थी। हादसे के दिन ही उनके खातों में धनराशि भेज दी गई थी, जबकि 18 परिवार इससे वंचित रह गए। कलावती भी इनमें शामिल हैं।
कलावती के बेटे मिहीलाल की हादसे में मौत हो गई, जबकि रामनिवास पडरौना में मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे बिट्टू, ध्यानू और भोला कलावती के साथ रहते हैं। कलावती के मुताबिक, पुनर्वास अनुदान के लिए उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। अब उनके पास मकान पूरा कराने के लिए पैसे नहीं हैं।
कलावती का आरोप है कि बीडीओ मिहींपुरवा विजय कुमार सिंह और सचिव निर्माण पूरा कराने का दबाव बनाते हैं। मकान न बनवाने पर जमीन खाली कराकर कॉलोनी से बाहर करने की धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा, योगी बाबा ने हमें बसाने के लिए आवास दिया, लेकिन पुनर्वास की सूची से नाम काटकर मुझे उस धनराशि से वंचित कर दिया गया। पुनर्वास का पैसा मिला होता तो मकान पूरा बन गया होता।
-- -- -- -- -- -- --
18 परिवारों को नहीं मिला पुनर्वास अनुदान : बीडीओ
खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विजय कुमार सिंह ने बताया कि भरथापुर के 18 लोगों को पुनर्वास अनुदान नहीं मिला था, लेकिन उन्हें विस्थापन योजना में शामिल किया गया है। कलावती भी इनमें हैं। उनसे मकान पूरा कराने के लिए कहा गया है, धमकी नहीं दी गई। 18 लोगों के मुख्यमंत्री आवास अधूरे होने के कारण भरथापुर कॉलोनी के लोकार्पण में विलंब हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
इसलिए नहीं मिला पुनर्वास अनुदान
डीएफओ कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित ने बताया कि विस्थापन पात्रता निर्धारण के समय जंगल में पीढ़ियों से निवास करने के प्रमाणित अभिलेख मांगे गए थे। इसी आधार पर पुनर्वास अनुदान दिया जाना था। 18 परिवार अभिलेख नहीं दे पाए थे। इनमें कुछ नाबालिग भी थे। इस कारण वे पुनर्वास अनुदान के अयोग्य पाए गए।