फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lock in PHC from eight days

आठ दिन से पीएचसी में लटका ताला

Tue, 06 Aug 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Lock in PHC from eight days
शिवपुर विकास खंड के इटहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा होने से खड़े मरीज। - फोटो : BAHRAICH
फोटो 14मटेराचौराहा (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटहा में तैनात चिकित्सक अस्पताल नहीं जाते हैं। फार्मासिस्ट कभी-कभार पीएचसी पहुंच जाते हैं तो ताला खुल जाता है। बीते आठ दिन से अस्पताल का ताला नहीं खुला है। इससे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीज मायूस होकर लौट जाते हैं। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत सीएमओ से की है। सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है। इलाज की सुविधा न मिलने से क्षेत्र के करीब 30 हजार लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शिवपुर विकास खंड अंतर्गत इटहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है। इस पीएचसी में चिकित्सक डॉ. प्रमोद यादव, फार्मासिस्ट गणेशदास गुप्ता व स्टाफ नर्स की तैनाती है। ग्रामीणों के मुताबिक चिकित्सक डॉ. प्रमोद कभी अस्पताल नहीं आते हैं। जबकि फार्मासिस्ट हफ्ते में एक या दो दिन आ जाते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की चाभी फार्मासिस्ट के पास रहती है। ऐसे में उनके आने पर ही पीएचसी खुलता है और न आने पर अस्पताल बंद रहता है। मंगलवार को अस्पताल पहुंचे मरीज विनोद कुमार, मंजू, संजय तिवारी आदि ने बताया कि पीएचसी में ताला लगा हुआ है, जिससे वे मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी के बाहर मौजूद स्टाफ नर्स ने बताया कि चाभी फार्मासिस्ट के पास है। उनके आने पर ही अस्पताल खुलेगा। ग्रामीणों के मुताबिक बीते आठ दिनों से अस्पताल का ताला नहीं खुला है। इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों की लापरवाही से क्षेत्र के सात गांवों के करीब 30 हजार लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती के बाद भी ताला लगा रहता है। इसकी जानकारी अब हुई है। डिप्टी सीएमओ को भेजकर मामले की जांच करायी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल का संचालन सभी चिकित्सक नियमित करें, जिससे मरीजों को परेशानी न हो।
- डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed