फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   lock Down

धूप मा पैदल चले से अच्छा है, बस में धक्का खाई के घरे पहुंच जाइ

Tue, 20 Apr 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
lock Down
20 बीएचआर 14 - बहराइच में बाहर से बसों द्वारा आते प्रवासी कामगार व लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जब हम चले रहन तो लॉकडाउन नाय लाग रहा। बस चारों तरफ लाकडाउन लागै के चर्चा रहा। हम रास्ता मा रहेंन तो पता लाग कि लॉकडाउन लाग गवा। हम तो यही मारै पहले ही चल दिया रहा। हम सोचेन कि लॉकडाउन लाग जाइ तो केहू साथ न दी। फिर अपने प्रदेश जाएके पड़ी। यही लिए पहले चल दिया कि धूप में पैदल चले से अच्छा है कि बस में धक्का खाई के घरे पहुंच जाई। यह दर्द दिल्ली से बहराइच लौट प्रवासी मजदूर रमेश की है। वह बहराइच पहुंचकर राहत महसूस किए और कोरोना काल तक घर ही रहने की बात बताई।
विज्ञापन

देश में फिर से कोरोना ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया गया है। हालात यह है कि दिल्ली में लॉकडाउन लगा दिया गया और उत्तर प्रदेश में वीेकेंड लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई। बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए प्रवासी मजदूर इस बार पहले से ही कर्मस्थली को छोड़कर अपने प्रदेश लौटने लगे। भारी संख्या में लोग दिल्ली, मुबंई व अन्य राज्यों से आना शुरू कर दिए है। लखनऊ से बहराइच आने वाले बसों में खचाखच भीड़ दिखाई पड़ी। दिल्ली से आने वाले नवाबगंज ब्लॉक निवासी रमेश ने बताया कि जब हम लोग चले थे तो लॉकडाउन नहीं लगा था। उसके बाद भी ट्रेन व बस में जगह नहीं था। हम लोग सोचे कि अगर लॉकडाउन लग गया तो पता नाय बस चलै कि न चलै। ट्रेन चलै कि न चला। सब कुछ अचानक बंद होई जाई तो हम लोगन का पैदल ही अपने घरे जाइके पड़ी। पैदल चलै से बढ़िया है कि बस में धक्का खाए के घर पहुंच जावो और घर पहुंचकर कम से कम दोनों टाइम सुकून की दुई रोटी तो खाई कै मिली।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर कोरोना के चलते लॉकडाउन का दर्द साफ दिख रहा था। पिछले साल लॉकडाउन के दर्द को लोग भूल नहीं पाए है। इसीलिए इस बार समय से पहले ही अपने प्रदेश को लौट रहे है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि दिल्ली मेें लॉकडाउन लगने के बाद अब प्रवासी मजदूर और तेजी से वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिहीपुरवा तहसील क्षेत्र के ननकऊ ने रोडवेज बस स्टेशन पर बातचीत करते हुए बताया कि साहब हम लोगों के पास मजबूरी है। तभी अपना घर व परिवार छोड़कर दूसरे प्रदेश जाते है कमाने। वहां कुछ ज्यादा पैसा मिल जाता है। जिससे यहां परिवार का पालन-पोषण चलता रहता है। अब आगे भगवान मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed