{"_id":"64f8bc358d8e86e5e10f1a36","slug":"liquor-manufacturing-factory-was-running-in-the-house-one-arrested-bahraich-news-c-98-1-slko1011-2926-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर में चल रही थी शराब बनाने की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर में चल रही थी शराब बनाने की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार
Wed, 06 Sep 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
महसी(बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में झूम ब्रांड की नकली देसी शराब बनाकर लोगों को पिलाई जा रही थी। घर में बाकायदा मशीन लगाकर इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। स्थानीय दुकानदारों की मिलीभगत से संचालित इस गोरखधंधे की जानकारी होने पर आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, खाली पाउच, नकली क्यूआर कोड बरामद हुआ है।
आबकारी निरीक्षक तृतीय डाॅ. ममता सरोज ने बताया कि हरदी थाना के महराजगंज कस्बा निवासी प्रमोद जायसवाल के घर में नकली शराब बनाने की सूचना मिली थी। मंगलवार की रात हरदी पुलिस व आबकारी टीम के साथ मौके पर जाकर छापा मारा था। इस दौरान घर के बाहर खड़ी बाइक से नकली शराब के टेट्रा पैक मिले। वहीं घर के अंदर से झूम ब्रांड की पैकिंग के 18 नकली शराब के टेट्रा पैक बरामद हुए।
एक पैकिंग मशीन,17 नकली क्यू आर कोड, पांच खाली टेट्रा पैक झूम ब्रांड, दो पैक सिरिंज बरामद हुई। आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में हरदी थाना प्रभारी सूरज कुमार राना, आबकारी निरीक्षक विमल मोहन वर्मा, पयागपुर के राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
दुकानों से खरीदता था खाली पाउच
आरोपी प्रमोद जायसवाल ने पूछताछ में बताया कि वह आसपास की देसी शराब की दुकानों से असली शराब के पाउच खरीदता था। साथ ही दुकानों के आसपास पड़े खाली पाउच उठाता था। इसके बाद वह घर में सिरिंज से असली शराब के पाउच से आधी शराब निकाल कर उसे खाली पाउच में भरता था।