फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lift becomes showpiece, patients being transported through ramp in six storey building

Bahraich News: शोपीस बनीं लिफ्ट, छह मंजिला बिल्डिंग में रैंप से ढोए जा रहे मरीज

Fri, 24 Jan 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 24 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lift becomes showpiece, patients being transported through ramp in six storey building
बहराइच मेडिकल कालेज के महिला विंग में लिफ्ट खराब होने पर व्हीलचेयर पर बैठाकर मरीज को ले जाते कर
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के नाम पर लाखों करोड़ों खर्च होने के बाद भी जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते जन सुविधाएं बेपटरी हैं। आलम यह है कि मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्टें चल नहीं रही है लेकिन इसके बारे में कोई पूछने वाला नहीं है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के इस लापरवाही का दंश प्रतिदिन हजारों मरीज व तीमारदारों को उठाना पड़ रहा है। ऐसी लापरवाही तब है, जब महिला विंग में गर्भवती, प्रसूताओं व अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित महिलाओं को भर्ती किया जाता है। वहीं सर्जरी विभाग में गंभीर मरीज भर्ती किए जाते हैं। लापरवाही के चलते मरीजों को व्हीलचेयर पर ले जाना मजबूरी हो गया है। पेश है रिपोर्ट।
विज्ञापन


सीन- 01, महिला विंग
कई महीनों से लिफ्ट न चलने के कारण, लॉबी में सोते हैं मरीज

100 बेड के महिला विंग में प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक महिलाओं की डिलवरी व ऑपरेशन होता है। ऐसे में महिलाओं व उनके तीमारदारों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए शासन की ओर से कई लाख खर्च कर दो लिफ्ट लगाई गईं हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते लिफ्टें अधिकांश बंद ही रहती हैं। आलम यह है कि बीते कई दिनों से लिफ्ट न चलने के कारण लॉबी का इस्तेमाल मरीजों के तीमारदार सोने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीन- 02, सर्जरी विभाग
लिफ्ट खराब, आगे रख दिया बेड

चार मंजिला सर्जरी विभाग के न्यू बिल्डिंग में भी गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए दो लिफ्टें लगी हैं लेकिन वर्तमान में यह भी संचालित नहीं है। आलम यह है कि लिफ्टों के सामने बेड रखकर इसे बंद किया गया है। वहीं लिफ्ट खराब होने से मरीज व तीमारदार सीढि़यों व रैंप का प्रयोग करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन- 03
रैंप पर व्हीलचेयर से लाए- ले जाए जा रहे मरीज

महिला विंग व सर्जरी विभाग में लगी लिफ्ट न चलने के कारण मरीजों को व्हीलचेयर से आना-आना मजबूरी हो गया है। बृहस्पतिवार को पड़ताल के दौरान महिला विंग में कई दर्जनों महिला मरीजों को कर्मी व्हीलचेयर से जांच, इलाज आदि के लिए ले जाते दिखे।



महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी जताई थी नाराजगी
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने 11 नवंबर 2024 को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान महिला विंग में लिफ्ट का संचालन ठप मिला था। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं के परेशानी का हवाला देते हुए प्राचार्य डॉ. संजय खत्री को ऑपरेटर की तैनाती कर संचालन को निर्देशित किया था।


ऑपरेटर न होने से नहीं हो रहा संचालन
लिफ्ट खराब नहीं है। ऑपरेटर के अभाव में संचालन नहीं हो पा रहा है। ऑपरेटर की तैनाती के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है।
डॉ. अरविंद शुक्ला, मीडिया प्रभारी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed