फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   LIC agents performed

एलआईसी अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
LIC agents performed
बहराइच में एलआईसी कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते अभिकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं ने मंगलवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बहराइच और कैसरगंज कार्यालय में तालाबंदी के कारण 15 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। इस दौरान अभिकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय को आठ सूत्री मांगपत्र भेजते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के राजा हीरा सिंह मार्केट स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर संगठन के मुख्य संरक्षक नंद किशोर शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबी सिंह, उपाध्यक्ष उमाकांत यादव, सचिव अजय शुक्ल कोषाध्यक्ष देवमणि शुक्ल, संयुक्त सचिव साबितराम वर्मा आदि की अगुवाई में अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिकर्ताओं ने ग्राहक बोनस बढ़ाने, आईआरडीए के अनुसार कमीशन दिए जाने, मासिक स्टाइपेंड देने, मेडिक्लेम कवर समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एलआईसी कार्यालय बहराइच और कैसरगंज में एजेंटों के प्रदर्शन के कारण 15 करोड़ रुपये का कारोबार ठप रहा। एलआईसी के केंद्रीय कार्यालय मुंबई को अभिकर्ताओं ने आठ सूत्री ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर द्विजेंद्र पांडेय, संतोष तिवारी, राजू वर्मा, जितेंद्र वर्मा, महबूब अली, राजेश यादव, दिनेश निगम, पंकज श्रीवास्तव, रोहित त्रिपाठी, राजेंद्र मिश्रा, विष्णु शुक्ल, अभिषेक शुक्ल, सुधीर तिवारी, इंद्र बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed