{"_id":"5db9c1978ebc3e0173478fa2","slug":"leoperd-came-from-forest-bahraich-news-lko48948611","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से भटक कर आबादी की ओर निकला तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से भटक कर आबादी की ओर निकला तेंदुआ
विज्ञापन
मोतीपुर रेंज के कोड़वा में निकला तेंदुआ।
- फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। प्राइमरी स्कूल कुड़वा के पीछे जंगल से भटककर एक तेंदुआ बुधवार तड़के आ गया। दौड़ लगाने के लिए निकले युवकों ने तेंदुए की फोटो मोबाइल के कैमरे में कैद की। हालांकि लगभग 10 मिनट तक चहलकदमी के बाद तेंदुआ जंगल की ओर वापस चला गया। लोगों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी है।
जिले में हल्की ठंड की शुरुआत होने लगी है। ठंड बढ़ने के साथ ही जंगल से निकलकर बाघ व तेंदुए आबादी की ओर रुख करते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत कुड़वा गांव में हुई। बुधवार सुबह चार बजे के आसपास गांव निवासी सूरज सोनी, सूरज पटेल, अभिषेक कुमार, राजू आदि दौड़ लगाने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान जंगल से निकलकर आया तेंदुआ प्राइमरी विद्यालय के निकट गन्ने के खेत के किनारे टहलता मिला। तेंदुआ को देख युवाओं की सांसें थम गईं। युवाओं ने चहलकदमी कर रहे तेंदुए की फोटो मोबाइल में कैद की। हालांकि खेत के किनारे टहलते हुए तेंदुआ जंगल में वापस चला गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, लगभग 10 मिनट तक तेंदुआ चहलकदमी करता रहा। आबादी में तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत बनी रही। इस मामले में डीएफओ जीपी सिंह का कहना है कि तेंदुए विचरण करते हुए गांव की ओर पहुंच रहे हैं। लिहाजा जंगल से सटे गांवों के ग्रामीण सतर्क रहें। ठंड में जीवों का रुख बदल जाता है।