फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard spotted in Nishangada range, tourists thrilled

Bahraich News: निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए का दीदार, सैलानी रोमांचित

Sun, 04 Jan 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 04 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Nishangada range, tourists thrilled
कतर्नियाघाट संर​क्षित वनक्षेत्र में पर्यटकों को दिखा तेंदुआ। - स्रोत : पर्यटक
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के घने जंगल इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों के लगातार दर्शन होने से सैलानियों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को निशानगाड़ा रेंज के रूट नंबर चार पर सफारी कर रहे पर्यटकों को एक बेहद रोमांचक अनुभव हुआ। लखनऊ के गोमतीनगर से आए पर्यटक रोहित सिंह, जमशेद अहमद और उनके मित्रों की जिप्सी के सामने अचानक एक तेंदुआ आ गया।
विज्ञापन


इसे देखते ही जिप्सी चालक ने सावधानी बरतते हुए वाहन रोक दिया। लगभग पांच मिनट तक तेंदुआ सड़क पर ही रहा, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। कई पर्यटकों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरों में भी कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तेंदुआ शांति से जंगल की ओर चला गया। पर्यटक रोहित सिंह ने बताया कि कतर्नियाघाट की शांति और यहां के वन्यजीव उन्हें बहुत पसंद आए। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि इस पर्यटन सत्र की शुरुआत से ही निशानगाड़ा क्षेत्र में बाघ और तेंदुओं की हलचल लगातार देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed