{"_id":"68daebca4753b18faa0a1540","slug":"leopard-seen-with-cub-on-the-roof-of-the-house-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-137540-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मकान की छत पर शावक संग दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मकान की छत पर शावक संग दिखा तेंदुआ
Tue, 30 Sep 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
बौंडी। जमनपुरिया गांव में तेंदुआ और उसके शावक का वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। 11 सेकंड का यह वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है, जिसमें तेंदुआ अपने शावक के साथ एक खंडहर पड़े मकान की छत पर टहलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यह मकान हजारी नामक व्यक्ति का है, जो परिवार सहित मुंबई में रहकर रोज़ी-रोटी कमाते हैं। मकान लंबे समय से खंडहर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ इसी मकान में शावक संग अक्सर दिखाई देता है, वहां अन्य जंगली जानवर भी हो सकते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम समय से गांव नहीं पहुंची। वहीं, रेंजर ओंकार नाथ यादव का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन वहां कोई वन्य जीव नहीं मिला। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।