फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard reached the field, panic among villagers

खेत में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 11 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Leopard reached the field, panic among villagers
उर्रा (बहराइच)। धर्मपुर बेझा गांव में दो दिन पूर्व तेंदुए ने किसानों पर हमला कर दिया था। रविवार को पुन: खेत में तेंदुआ दिखा। जिस पर वनकर्मियों ने कांबिंग शुरू कर दी है। साथ ही पिंजड़ा लगाने के लिए अधिकारियों से वार्ता की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट सेंक्चुरी क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत धर्मपुर बेझा गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी किसानों पर शनिवार शाम को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। किसानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में चला। हालत में सुधार होने पर दोनों को घर भेज दिया गया। वहीं रविवार शाम को पुन: तेंदुआ खेत में आ गया। तेंदुआ के खेत में जगह-जगह पदचिह्न बने मिले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी आलोक मणि तिवारी की अगुवाई में वनकर्मी गांव गए। वनकर्मियों ने तेंदुआ को भगाने के लिए कांबिंग की। साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गश्त कर रहे हैं। वन दरोगा ने बताया कि दोबारा तेंदुआ आने की सूचना पर उच्चाधिकारियों को दी गई है। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि गांव में पुन: तेंदुआ पहुंचा तो उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया जाएगा। कांबिंग के दौरान वन रक्षक अमरनाथ, वन वाचर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed