फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard molests two goats

तेंदुओं ने दो बकरियों को बनाया निवाला

Sat, 14 Dec 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard molests two goats
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के वनग्राम कैलाशनगर में तेंदुओं का उत्पात जारी है। यहां दो तेंदुओं का जोड़ा गांव के निकट दस्तक दे रहा है। शुक्रवार की रात तेंदुओं ने दो बकरियों को निवाला बना लिया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट वनग्राम कैलाशनगर में कई दिनों से नर और मादा तेंदुओं का उत्पात जारी है। तेंदुओं के जोड़े की आमद से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुओं की आपसी भिड़ंत में कुछ दिन पूर्व गांव निवासी कल्लू पुत्र रंगीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उसी घटना के बाद से ही नर और मादा तेंदुओं का उत्पात लगातार जारी है। शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे तेंदुओं का जोड़ा कैलाशनगर गांव में पहुंच गया और गांव निवासी इतवारी पुत्र बैजनाथ के घर में घुस कर दो बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला। आहट सुनकर घर वालों की नींद खुल गई। टॉर्च की रोशनी में तेंदुओं को देख सभी सहम गए और शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद हांका लगा कर तेंदुओं को जंगल की ओर खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी। डिप्टी रेंजर रामकुमार के निर्देश पर वन रक्षक अब्दुल सलाम ने वाचरों संग गांव पहुंच कर घटना की जांच की, जिसमें तेंदुओं के होने की पुष्टि हुई। गांव के लोगों को सजग रहने को कहा गया है। वहीं, तेंदुओं का आतंक देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजड़ा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed