{"_id":"693b21d7a1c4ac4b840339da","slug":"leopard-made-goat-a-morsel-in-matehi-village-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-141060-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मटेही गांव में तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मटेही गांव में तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला
विज्ञापन
निशानगाड़ा रेंज में घर के आंगन में बने तेंदुए के पगचिह्न। -संवाद
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के मटेही गांव में बुधवार देर रात एक तेंदुआ अपने शावक के साथ आ धमका और बकरी को शिकार बना लिया। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो सभी दहशत में आ गए। ग्रामीण के घर के अंदर और आंगन में तेंदुए और उसके शावक के पगचिन्ह भी मिले। वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
गांव निवासी दिनेश के घर में बुधवार रात शावक के साथ घुसे तेंदुए ने एक बकरी का शिकार कर लिया। परिवार के लोग घर के अंदर कमरे थे, इसलिए बच गए। सुबह परिवार के लोगों को पता चला। आंगन में तेंदुए के पगचिन्हों को देख सभी सकते में आ गए। बीट इंचार्ज कौशल किशोर सिंह गजमित्रों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में तथा आसपास इलाकों में पेट्रोलिंग की।
टीम ने लोगों से घरों के आसपास रोशनी रखने, बच्चों को अकेले बाहर न छोड़ने और रात में सावधानी बरतने की अपील की। वनक्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए के हमले के मद्देनजर विभाग की टीम गजमित्रों के साथ लगातार गश्त कर रही है। बाघमित्र शशिकांत और गजमित्र जयनारायण ने बताया कि हांका लगा कर तेंदुए को जंगल की ओर भेजने की कोशिश जारी है।