फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   leopard is now caged that injured five villagers in Bahraich 11 leopards were caught in 150 days

राहत की सांस: पांच ग्रामीणों को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, 150 दिन में पकड़े गए 11 तेंदुए

Thu, 13 Feb 2025 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 05:39 PM IST
सार

बहराइच में पांच ग्रामीणों को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 150 दिन में 11 तेंदुए पकड़े गए। 

विज्ञापन
leopard is now caged that injured five villagers in Bahraich 11 leopards were caught in 150 days
पांच ग्रामीणों को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा वन रेंज में पांच ग्रामीणों को घायल करने वाला तेंदुआ बुधवार की रात पिंजरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उसे वन रेंज कार्यालय पहुंचाया। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा वन रेंज के भट्टा बरगदहा गांव में बीते छह जनवरी को तेंदुए ने दस्तक दी थी। तेंंदुआ दो ग्रामीणों के घर घुस गया था और उन्हें घायल कर दिया था। वहीं भागते समय भी तेंदुए ने तीन ग्रामीणों को गंभीर रुप से घायल कर दिया था। 
विज्ञापन


इसमें गंभीर रुप से घायल दो ग्रामीणों का इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज बहराइच में चल रहा है। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत थी और ग्रामीण गांव के आसपास तेंदुए के घूमने की बात कह रहे थे। जिस पर सात जनवरी को वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों तक चकमा देने के बाद बुधवार की रात तेंदुआ बकरी खाने के लालच में पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए की आवाज सुन ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने तेंदुए को रेंज कार्यालय पहुंचाया। जहां पशु चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ दिया।

मादा है पकड़ी गई तेंदुआ

डीएफओ बी. शिवशंकर ने बताया कि पिंजरे में कैद तेंदुआ मादा है और पूरी तरह स्वस्थ है। जांच में तेंदुए का वजन 45 से 50 किलोग्राम और उम्र लगभग छह साल है। मादा तेंदुए को ट्रांस गेरुआ के उस पार छोड़ा जाएगा।

पांच माह में पकड़े गए 11 तेंदुए

  • 30 सितंबर 2024 को ककरहा वन रेंज के ग्राम धरमपुर में।
  • 1 अक्तूबर 2024 को सुजौली वन रेंज के सुजौली गांव में।
  • 3 अक्तूबर 2024 को सुजौली वन रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में।
  • 4 अक्तूबर 2024 को ककरहा वन रेंज के ग्राम पचासा में।
  • 9 अक्तूबर 2024 ककरहा वन रेंज के ग्राम बेझा में।
  • 17 अक्तूबर 2024 को सुजौली वन रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में।
  • 20 अक्तूबर 2024 को ककरहा वन रेंज के पकडिया में।
  • 22 अक्तूबर 2024 को ककरहा वन रेंज के गंगापुर में।
  • 22 नवंबर 2024 को कतर्नियाघाट वन रेंज के सीतारामपुरवा में।
  • 16 जनवरी 2025 को ककरहा वन रेंज के तमोलिनपुरवा में।
  • 12 फरवरी को निशानगाड़ा वन रेंज के भट्ठा बरगदहा में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed