फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard found dead in the field in Motipur range

Bahraich News: मोतीपुर रेंज में खेत में मृत मिला तेंदुआ

Mon, 10 Jun 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 10 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Leopard found dead in the field in Motipur range
मोतीपुर रेंज के बनघुसरी गांव में मृत मिला तेंदुआ व जांच करती वन टीम।  - फोटो : संवाद
मिहींपुरवा (बहराइच)।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज में रविवार की सुबह एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो वन विभाग में हड़कंप मच गया। उपप्रभागीय वनाधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लिया। तेंदुए का शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पांच माह के भीतर पांचवें तेंदुए की मौत से वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर है। तेंदुआ 10 माह का बताया जा रहा है और वन विभाग आपसी संघर्ष में मौत होने की बात कह रहा है।


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज के राजापुर बीट के ग्राम पंचायत गायघाट के मजरा वनघुसरी में जंगल से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर किसान बाबादीन के खेत में तेंदुए का शव देख ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार वन क्षेत्राधिकारी ककरहा धर्मेन्द्र कनौजिया के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। साथ ही तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर ककरहा रेस्ट हाउस पहुंचाया। जहां एनटीसीए गाइडलाइन के अनुसार डीएफओ बी. शिवशंकर की मौजूदगी में डाॅक्टरों के पैनल ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन



10 महीने का था तेंदुआ
तेंदुए की मौत को लेकर डीएफओ बी. शिवशंकर से बात की गई तो उन्होंने नवागत एसडीओ संतोष पर टाल दिया। इससे क्षेत्र में डीएफओ पर तथ्य छिपाने की चर्चाएं तेज रही। एसडीओ संतोष ने बताया कि ककरहा रेस्ट हाउस में मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम में तेंदुआ नर निकला है और उम्र लगभग 10 माह है। साथ ही किसी बड़े वन्य जीव द्वारा तेंदुए पर हमला करने की बात सामने आई है। तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाये गये हैं। तेंदुए का विसरा सुरक्षित कर बरेली भेजा जायेगा, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीनों में पांच तेंदुए व दो बाघों की मौत
कब-कब हुई तेंदुओं की मौत
- 11 जनवरी 2024 को कतर्नियाघाट के निशानगाड़ा वन रेंज के ग्राम रमपुरवा में सात जनवरी को घायल मिली मादा तेंदुआ की मौत

- 20 जनवरी 2024 को कतर्नियाघाट के मुर्तिहा वन रेंज में ग्राम लालबोझा के मजरा चमारनपुरवा में खेत में मृत मिला तेंदुआ

- एक फरवरी को कतर्नियाघाट के सुजौली वन रेंज के ग्राम सुजौली में रामबड़ई के खेत के किनारे मृत मिला तेंदुआ

- 10 अप्रैल को कतर्नियाघाट के निशानगाड़ा वन रेंज में सरयू नहर के 12 नंबर पुल के किनारे मृत मिला नर तेंदुआ

- 09 जून को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज के राजापुर बीट के ग्राम पंचायत गायघाट के मजरा वनघुसरी में खेत में मृत पड़ा मिला तेंदुआ

बाघों के मौत पर एक नजर....
- 14 जनवरी 2024 को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सदर वन रेंज में चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज में उतराता मिला बाघिन का शव (वन विभाग ने इसे नेपाली बताया)

- 11 मार्च 2024 को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज के बगुलहिया बीट में नर बाघ का शव मिला। जिसे दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ललित वर्मा ने कतर्नियाघाट का बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed