फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard finally caught in cage

Bahraich News: आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Sun, 23 Jun 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 23 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Leopard finally caught in cage
कतर्नियाघाट के धर्मापुर में पिंजरे में कैद तेंदुआ।    -संवाद
धर्मापुर रेंज में 13 जून को बालक को मार डाला था, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर वन रेंज के कई गांवों में उत्पात मचा रहा तेंदुआ शनिवार की रात पिंजरे में कैद हो गया। सुबह नित्यक्रिया को निकले ग्रामीणों ने गुर्राने की आवाज सुन इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी तेंदुआ को अपने साथ ले गए। तेंदुए के पकड़े जाने से धर्मापुर व उसके आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज के ग्राम पंचायत धर्मापुर निवासी शाहिद (06) को बीते 13 जून को तेंदुआ उठा ले गया था और खेत में उसे निवाला बनाया था। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल था। वहीं इसके बाद कुछ अन्य किसानों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की ओर से तेंदुआ को पकड़ने के लिए धर्मापुर के मजरा प्रधानपुरवा के पास पिंजरा लगाया गया था। जिसमें शनिवार की रात तेंदुआ फंस गया।
विज्ञापन

सुबह नित्य क्रिया के लिए निकले लोगों ने पिंजरे से गुर्राहट की आवाज सुनी तो पास गए। इस दौरान पिंजरे में एक तेंदुआ कैद मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर धर्मापुर के प्रभारी रेंजर रत्नेश यादव, डिप्टी रेंजर सत्य प्रकाश वर्मा, वनरक्षक सुनील कुमार, वाचर राम सहारे, बरसाती लाल मौके पर पहुंचे। टीम तेंदुए को लेकर कतर्नियाघाट वन रेंज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो साल की मादा बताई जा रही कैद तेंदुआ
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुआ मादा लग रही है और इसकी उम्र लगभग दो साल है। तेंदुए के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीम बुलाई गई है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मादा तेंदुआ को ट्रांस गेरुआ के उस पार छोड़ा जा सकता है।




मई में एक बालिका व दो सगी बहने हो चुकी हैं घायल
धर्मापुर रेंज के धर्मापुर ग्राम पंचायत में तेंदुए के हमले बीते महीने से जारी हैं। एक मई को तेंदुए ने धर्मापुर जलिहा निवासी शमा (8) पर हमला कर उसे मार डाला था। वहीं इसके बाद 12 मई को धर्मापुर के जलिहा में दो सगी बहनों सना (3) व शमा (5) पर हमला कर घायल कर दिया था। जून में भी कुछ किसानों व मवेशियों पर हमला कर उन्हें घायल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed