{"_id":"642093d139383540fa0d6bd4","slug":"leopard-dragged-goat-and-dog-bahraich-news-c-13-1-150135-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बकरी व कुत्ते को खींच ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बकरी व कुत्ते को खींच ले गया तेंदुआ
Mon, 27 Mar 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
मिहीपुरवा(बहराइच)। कतर्नियाघाट की सुजौली रेंज में शनिवार देर रात तेंदुआ एक घर में घुस गया। चांदखांपुरवा गांव में रफीक के घर में बंधी बकरी व कुत्ते को तेंदुआ उठा ले गया। ग्रामीण विनय पांडेय, सुधीर शुक्ला, विकास शुक्ला, अमित पांडेय व विद्या प्रकाश पांडेय ने बताया कि कई दिनों से तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुआ जंगल से निकलकर मवेशियों को निवाला बना रहा है। सूचना पाकर रविवार को वन दरोगा अनिल कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और पदचिन्हों के आधार पर तेंदुए की पुष्टि की। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
वहीं, नेपाली पुलिस ने रविवार को नेपालगंज में छह वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार है। इनके कब्जे से पंगोलिन सल्लू सांप बरामद हुआ है। पुलिस कार्यालय कोहलपुर को सूचना मिली थी कि कुछ वन्य जीव तस्कर नेपालगंज उप महानगरपालिका के वार्ड नंबर 20 के मिलन नगर स्थित एक होटल के सामने मौजूद हैं। इस पर नेपाली पुलिस ने दबिश दी। वहां मौजूद छह संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में इनके पास से तीन फीट 10 इंच लंबा सल्लू सांप, स्कॉर्पियो व बाइक बरामद की। संभागीय वन कार्यालय बांके के सहायक वनमंडलीय वनाधिकारी रमेश बुढाथोकी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में जोशीपुर ग्रामीण पालिका वार्ड नंबर चार कैलाली निवासी नरेंद्र कुमार चौधरी (34), वार्ड नंबर तीन के प्रेम चौधरी (23), वार्ड नंबर एक के जीवनंदन चौधरी (34), विजय कुमार, बर्दिया के राजापुर नगर पालिका वार्ड नंबर छह के चांद व विवेक थारू व वार्ड नंबर पांच के टेकराज थारू शामिल हैं।