{"_id":"69ebba85257bfb8046001854","slug":"leopard-climbs-tree-injuring-three-villagers-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-148198-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तीन ग्रामीणों को घायल कर पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तीन ग्रामीणों को घायल कर पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ
विज्ञापन
मिहींपुरवा के मटेही में ग्रामीण पर हमले के बाद पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ।
- फोटो : मिहींपुरवा के मटेही में ग्रामीण पर हमले के बाद पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ।
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज अंतर्गत ग्राम मटिहा में शुक्रवार सुबह तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर दिया। किसान को बचाने पहुंचे दो अन्य किसान भी तेंदुए से संघर्ष में घायल हो गए। गांव के लोग दौड़े तो तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने इलाके की घेराबंदी की। देर शाम तक तेंदुआ पेड़ से नहीं उतरा था।
ग्राम मटिहा निवासी ननकन (70) सुबह करीब नौ बजे खेत में घास काटने गए थे, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे गोविंद (50) व रामू (35) शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गए। लगभग पांच मिनट तक तेंदुए व ग्रामीणों के बीच संघर्ष हुआ। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग दौड़े तो ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख तेंदुआ खेत किनारे स्थित एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके को घेर लिया। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोविंद और रामू को हल्की खरोंच होने के चलते घर भेज दिया गया, जबकि ननकन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, तेंदुए को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए वन विभाग की टीम देर शाम तक मशक्कत करती रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोगों को दूर हटाया गया, ताकि तेंदुआ खुद जंगल की ओर लौट सके। देर शाम तक तेंदुआ पेड़ पर ही डटा रहा, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी रही। डीएफओ ने कहां कि लोगों को अलर्ट किया गया है, अनुमान है कि अंधेरा होने पर तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की ओर जाएगा। वन कर्मी मौके पर मौजूद हैं। लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।