फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard caught again in Golhana village

गोलहना गांव में फिर पकड़ा गया तेंदुआ

Sat, 26 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Leopard caught again in Golhana village
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज के गोलहना गांव में एक और तेंदुआ शुक्रवार को सुबह पिंजड़े में कैद हो गया। तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया। यहां पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ जंगल में छोड़ दिया गया है। एक माह में अब तक गोलहना गांव में चार तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के गोलहना में एक मादा तेंदुआ शावकों के साथ गांव में घूम रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर वनकर्मियों ने जांच की तो तेंदुआ के गांव में आने की पुष्टि हुई। साथ ही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए छह कैमरे लगाए गए थे, जिसमें तेंदुए के आने की तस्वीर कैद हो गई। डीएफओ यशवंत सिंह ने बताया कि तेंदुआ के आने पर गांव में पिंजड़ा लगाया गया। शुक्रवार को सुबह तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी एके त्यागी, वन दरोगा इसरार अहमद की अगुवाई में टीम तेंदुए को रेंज कार्यालय लाई। यहां पर पशु विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश राय ने तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद उसे ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर है। उसकी उम्र चार वर्ष है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

एक माह में पकड़े गए चार तेंदुए
डीएफओ यशवंत सिंह ने बताया कि गोलहना गांव में एक माह में चार तेंदुए पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि सात वर्षीय मादा तेंदुआ को लखनऊ चिड़ियाघर भेजा गया, जबकि तीन तेंदुओं को कतर्नियाघाट के घने जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed