फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard broke into the house by breaking the door and killed the goat

Bahraich News: दरवाजा तोड़कर घर मेंं घुसा तेंदुआ, बकरी को उतारा मौत के घाट

Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Leopard broke into the house by breaking the door and killed the goat
बिछिया (बहराइच)। सुजौली वन रेंंज की ग्राम पंचायत चफरिया में बुधवार की रात तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुुआ घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और खूंटे से बंधी बकरी को उठा ले गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

चफरिया गांव निवासी मुन्ना मिस्त्री बुधवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस दौरान उनके घर का दरवाजा तोड़कर तेंदुआ दाखिल हुआ और बकरी पर हमला कर दिया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुुनकर मुन्ना उठे तो तेंदुए को देखकर सहम गए। उन्होंने हांका लगाते हुए बकरी को बचाने का प्रयास किया। उनका शोर सुन आसपास के कई ग्रामीण हांंका लगाते हुए दौड़े।
विज्ञापन

शोर सुनकर तेंदुआ बकरी को छोड़कर जंगल में भाग गया। तेंदुए के हमले में बकरी की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणोंं ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना वन विभाग को दी, लेकिन कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed