{"_id":"67f7a85a7fdb01354b086af3","slug":"leopard-broke-into-house-by-breaking-door-and-devoured-goat-in-bahraich-panic-prevailed-among-villagers-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दरवाजा तोड़कर घर में घुसा तेंदुआ... बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दरवाजा तोड़कर घर में घुसा तेंदुआ... बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Thu, 10 Apr 2025 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Apr 2025 04:45 PM IST
सार
बहराइच में देर रात तेंदुआ दरवाजा तोड़कर एक घर में घुस गया। वहां बंधी बकरी को निवाला बनाया। बकरी की चीख सुनकर घरवाले जग गए। शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने एक साथ हांका लगाया तब तेंदुआ भागा।
विज्ञापन
तेंदुए के पैरों के निशान
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बहराइच में बुधवार रात एक गांव में तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुआ घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और खूंटे से बंधी बकरी को निवाला बनाया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उसे किसी तरह भगाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घटना सुजौली वन रेंज के चफरिया गांव की है। गांव निवासी मुन्ना मिस्त्री बुधवार की रात परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान उनके घर का दरवाजा तोड़कर तेंदुआ दाखिल हुआ और बकरी पर हमला बोल दिया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मुन्ना की नींद खुल गई। वह जगे तो तेंदुए को देखकर सहम गए। उन्होंने हांका लगाते हुए बकरी को बचाने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: यूपी में गरज-चमक के साथ हुई बारिश...गेहूं को नुकसान, आकाशीय बिजली से दो मौतें; सेहत पर भी असर

गांव में दहशत का माहौल
मुन्ना के चीखने चिल्लाने का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े। शोर सुनकर तेंदुआ बकरी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी, लेकिन कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन