फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks youth in Shivbansh Purva of Nishangarh range, condition critical

Bahraich News: निशानगाड़ा रेंज के शिवबंश पुरवा में युवक पर तेंदुए का हमला, हालत गंभीर

Tue, 23 Sep 2025 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks youth in Shivbansh Purva of Nishangarh range, condition critical
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के ग्राम शिवबंश पुरवा गांव में मंगलवार देर शाम तेंदुए ने एक बाइक सवार युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी विनोद कुमार (25) पुत्र नंदलाल दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए शाम पांच बजे मटेही गांव गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर शाम करीब 7 बजे घर लौटते समय जब वे गढ़ी बाबा स्थान के पास पहुंचे तो धान के खेत में छिपा तेंदुआ बाइक पर कूद पड़ा। बाइक असंतुलित होकर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर पीछे से आ रहे राहगीरों ने हाका लगाया, तब तेंदुआ विनोद को छोड़कर जंगल की ओर गया। तेंदुए के हमले से पीठ, गला, हाथ और पैर पर गहरे जख्म हुए हैं। घायल युवक को परिजनों ने पीएचसी सुजौली पहुंचाया वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया गया है। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed